वर्ष 2017 में स्थापित Eklavya Model Residential Schools (EMRS) के अंतर्गत यह विद्यालय छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। विद्यालय का उद्देश्य आदिवासी एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बन सकें। यह विद्यालय कक्षा 6 से 12 तक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करता है। यहाँ शिक्षा का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी है तथा विद्यालय सह-शिक्षा (बालक एवं बालिका) प्रणाली पर आधारित है। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शैक्षणिक वातावरण, अनुशासित दिनचर्या, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जाता है। विद्यालय के प्रमुख श्री महेंद्र कुमार टंडन के मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27